Sunny Deol: इस खास रोल को निभाने के लिए सनी देओल ले रहे 45 करोड़? गदर 2 के बाद एक्टर की चमकी किस्मत
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2023 1:28 PM
Sunny Deol Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी की फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि इसमें यश रावण का किरदार निभाएंगे और हनुमान का रोल सनी देओल प्ले करेंगे. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो हनुमान के रोल के लिए गदर 2 एक्टर मोटी रकम ले रहे है.

इस साल 11 अगस्त को गदर 2 रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर, उत्कर्ष शर्मा ने काम किया था. फिल्म की सफलता के बाद अब सनी के पास कई सारे प्रोजेक्ट है.

बड़े बजट की पौराणिक फिल्म रामायण में रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में सनी हनुमान का किरदार निभाएंगे.

सनी रामायण के मेकर्स के एंग्रीमेंट को अंतिम रूप देने के अंतिम चरण में हैं. बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो गदर 2 एक्टर इस किरदार के लिए 45 करोड़ रुपये ले रहे हैं.

कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि सनी देओल ने नितेश तिवारी के रामायण प्रस्तुतिकरण का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है और वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं. हालांकि, यह अभी भी चर्चा का प्रारंभिक चरण है.

सनी देओल ने बॉर्डर 2 के लिए भूषण कुमार के साथ 50 करोड़ रुपये की डील की है. बॉर्डर साल 1997 में आई थी और ये ब्लॉकबस्टर रही थी. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने तहलका मचा दिया था.

साउथ स्टार यश, मधु मंटेना और नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका निभा सकते हैं. रणवीर कपूर की फिल्म में यश में यश की एंट्री हो गई है.

सनी देओल की गदर 2 ने 500 से ज्यादा का बिजनेस किया है. सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक फिल्म चलने के बाद अब 6 अक्टूबर को जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

सनी देओल, आमिर खान की फिल्म लाहौर, 1947 में नजर आएंगे. इसमें आमिर कैमियो रोल निभाएंगे. लाहौर, 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे.

गदर 2 के तारा सिंह फिल्म अपने 3 में भी नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने 3 के लिए सनी, धर्मेंद्र और बॉबी देओल फिर से एक साथ आने वाले हैं. हालांकि इसपर कुछ नया अपडेट नहीं आया है.

सनी देओल ने एक रोमांचक देशभक्ति परियोजना के लिए एक सौदा किया है, जिसका निर्माण कोई और नहीं बल्कि सुपर-हिट पुष्पा फ्रेंचाइजी निर्माता करेंगे. कहा जा रहा है कि इसके लिए एक्टर मोटी फीस ले रहे हैं.
Also Read: Ramayana: रावण बनने के लिए यश लेंगे तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! लुक को लेकर चल रहा कामप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










