Gadar 2 OTT Release: ओटीटी पर इस तारीख को आ रही गदर 2! जानें कब और कहां देख पाएंगे सनी देओल की फिल्म

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Aug 2023 9:34 AM

विज्ञापन

Gadar 2 director Anil Sharma reacts on sunny deol blockbuster film

Gadar 2 OTT Release: सनी देओल की गदर 2 से पूरी फिल्म इंडस्ट्री खुश है. पठान के बाद गदर 2 ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया. मूवी ओटीटी पर कब रिलीज होगी, इसके बारे में नयी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल की गदर 2 की सफलता पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है और इसका क्रेज सोशल मीडिया पर रूकने का नाम नहीं ले रहा.

undefined

सनी देओल की गदर 2, 22 साल बाद आ रही है. इसके निर्देशक अनिल शर्मा है, जिन्होंने गदर बनाई थी. गदर 2 में तारा सिंह अपने बेटे को पाकिस्तान से वापस लाने जाते है.

undefined

गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और तब से ही दर्शक इसपर प्यार लुटा रहे है. हालांकि लोगों के दिमाग में ये सवाल आ रहा है कि आखिर ये ओटीटी पर कब आएगी.

undefined

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, गदर 2 के मेकर्स इसे दिवाली के समय ओटीटी पर लाने का प्लान बना रहे है. हालांकि फिल्म की सफलता से मेकर्स काफी खुश है. उन्होंनेओटीटी योजनाओं के बारे में सोचा भी नहीं है. हालांकि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

undefined

फिल्म के सह-निर्माता ने ईटाइम्स को बताया कि इसके लिए कम से कम दो महीने का इंतजार करना होगा क्योंकि उन्होंने अभी तक इस पर कुछ भी फाइनल नहीं किया है. तो फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा.

undefined

गदर 2 का तूफान बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम नहीं ले रहा. मूवी में सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, लव सिन्हा जैसे कलाकारों ने काम किया है.

undefined

करण जौहर ने फिल्म की बड़ी सक्सेस को देखते हुए कहा, गदर ने हर किसी के दिमाग को उड़ा दिया है क्योंकि यह 2001 में एक बहुत ही सफल फिल्म थी. अब 2023 में यह हर रिकॉर्ड तोड़ रही है. मैं सिंगल स्क्रीन के लिए बहुत खुश हूं.

undefined

गदर 2 को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने 11वें दिन भारत में करीब 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कमाई इसकी 389 करोड़ रुपये हो चुकी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola