Gadar 2 Collection: गदर 2 ने KGF 2 को छोड़ा पीछे, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जानिए टोटल कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Aug 2023 10:05 AM

विज्ञापन

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह आगे बढ़ रही है. मूवी को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है और अबतक इसने 400 से ज्यादा की कमाई कर ली है. चलिए आपको टोटल कलेक्शन बताते है.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. हर दिन के साथ कलेक्शन बढ़ रहा है. मूवी ने अबतक 400 से ज्यादा की कमाई कर ली है.

undefined

‘गदर 2’ को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है और Sacnilk.com के अनुसार, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 ने भारत में 12.5 करोड़ की कमाई की. टोटल कमाई मूवी की 438.7 करोड़ रुपये हो गया है.

undefined

रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 अब तक तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है औऱ इसने साउथ स्टार यश की मूवी केजीएफ 2 को भी पछाड़ दिया है. केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 434 करोड़ का कलेक्शन किया था.

undefined

अनिल शर्मा निर्देशित मूवी गदर 2, गदर के 22 साल बाद रिलीज हुई और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. फिल्म में सनी ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था.

undefined

हाल ही में सनी लंदन में अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो तारा सिंह वाले लुक में नजर आए थे और उनके चारों फैंस नजर आए थे.

undefined

लोकसभा सदस्यों के लिए नए संसद भवन में फिल्म की टीम द्वारा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई .नए संसद भवन में लोकसभा सदस्यों के लिए हर दिन पांच शो होंगे.

undefined

ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं फिल्म देखने का इंतजार कर रही थी. मैं जानती थी कि भैया इसकी कितनी शूटिंग कर रहे थे और यह वास्तव में उनके लिए बहुत मायने रखता था. जब यह इतना अच्छा कर रहा है, तो हम सभी उसके लिए समान रूप से खुश हैं और वो ये डिर्जव करते हैं. ‘गदर 2’ जैसी फिल्म में उन्होंने जो किया वो सिर्फ सनी देओल ही कर सकते हैं.

undefined

सनी देओल ने गदर 2 को इतना प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, “सबसे पहले आप सभी को धन्यवाद कि आपको फिल्म इतनी पसंद आ. मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप लोगों को गदर 2 इतनी पसंद आएगी. आप सभी की वजह से हमने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और हम आगे बढ़ेंगे.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola