Gadar 3: गदर 2 की शानदार सफलता के बाद गदर 3 में दहाड़ेंगे सनी देओल, सकीना ने किया बड़ा खुलासा
Gadar 3: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म के साथ सनी और अमीषा तारा सिंह और सकीना के रूप में लौटे. गदर 2 की सफलता के बाद गदर 3 की चर्चा हो रही है. इसपर अमीषा ने रिएक्ट किया है.

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और तेजी से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है.

गदर 2 की सफलता के बाद गदर 3 को लेकर चर्चा होने लगी. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें है कि गदर 3 भी आएगी. अब इन खबरों पर सकीना उर्फ अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है.

न्यूज18 सोशा से बात करते हुए सकीना ने कहा कि फिलहाल हर कोई गदर 2 की सफलता का आनंद ले रहा है. साथ ही कहा कि उन्हें गदर 3 के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इसके बारे में बोलना जल्दबाजी होगी.

अमीषा पटेल ने बताया कि किसी ने भी फिल्म को इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि भविष्य की योजना पर अभी तक किसी ने गंभीरता से विचार नहीं किया है.

अनिल शर्मा ने गदर 3 को लेकर कहा था, ”अच्छी कहानी के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है. वो कहानी 22 दिन में भी मिल सकती है या फिर कई सालों का इंतजार करना पड़ सकता हैं. गदर फ़िल्म नहीं दर्शकों के लिए इमोशन हैं, तो कुछ भी बनाकर खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं.’

‘गदर 2’ ने दुनियाभर में 430 करोड़ की कमाई कर ली है और भारत में सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी ने 41 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 377.20 करोड़ रुपये हो गया है.

गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में है. उत्कर्ष तारा सिंह और सकीना के बेटे जीते के किरदार में है. फिल्म में मनीष वाधवा, सिमरत कौर भी है.

हेमा मालिनी ने सनी देओल की ‘गदर 2’ की प्रशंसा करते हुए कहा था, गदर देख कर आई हूं. बहुत ही अच्छा लगा. जो उम्मीद थी वैसी ही थी. बहुत दिलचस्प है. ऐसा लग रहा था कि 70 और 80 के दशक का हमारे जमाने का फिल्म के जैसा एक दौर है.

गदर 2 की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर खबरें थी कि सनी देओल बॉर्डर 2 में नजर आएंगे. इसपर सनी ने एक पोस्ट कर कहा था कि उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है. वक्त आने पर वो अपने फैंस को कुछ बड़ा बताएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










