Arbaaz Khan ने Sshura Khan संग शेयर की निकाह सेरेमनी की इनसाइड तसवीरें, साथ दिखा पूरा खान परिवार, PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली. अरबाज ने ये शादी अपनी बहन अर्पिता खान के घर की. शादी की तसवीरें धीरे-धीरे सामने आ रही है. अब एक्टर ने नयी फोटोज फैंस के लिए पोस्ट की है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और शूरा खान ने अचानक शादी करके फैंस को चौंका दिया. दोनों ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में अर्पिता खान के घर निकाह किया.

undefined

अरबाज खान और शूरा खान की कुछ तसवीरें सामने आई थी, जिसमें एक्टर अपनी पत्नी की आंखों में खोए दिखे थे. साथ में दोनों काफी अच्छे और प्यारे लग रहे थे.

undefined

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने नयी तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह आप है. यह मैं हूं. ये हम हैं. इसमें पठानी सूट में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं.

undefined

अरबाज ने निकाह समारोह की इनसाइड फोटोज पोस्ट की है. काजी दोनों का निकाह करवाते दिख रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन काफी खुश नजर आ रहे हैं. तसवीर में अरबाज के माता-पिता, सलीम खान और सलमा खान, बेटे अरहान खान दिख रहे हैं.

undefined

इस तसवीर में अरबाज खान की पूरी फैमिली दिख रही है. फोटो में सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान, हेलेन सहित कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं.

undefined

फोटो में अरबाज खान के बेटे अरहान खान दिख रहे हैं. तसवीरों पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं. कई यूजर्स उन्हें शादी के लिए बधाई दे रहे हैं.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज की पहली मुलाकात शूरा से उनकी लेटेस्ट फिल्म, पटना शुक्ला पर काम करने के दौरान हुई. जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुआ और फिर प्यार हो गया.

undefined

अरबाज और शूरा की शादी में रवीना टंडन, फराह खान, संजय कपूर, रिधिमा पंडित, रितेश देशमुख और पत्नी जेनेलिया देशमुख शामिल हुए.

undefined

अरबाज खान ने शूरा से दूसरी शादी की है. इससे पहले उन्होंने मलाइका अरोड़ा से शादी किया था. मलाइका और अरबाज ने साल 2017 में तलाक ले लिया था.

undefined

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है. दोनों अक्सर रोमांटिक तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं.

Also Read: कौन हैं शूरा खान, जो बनी Mrs Arbaaz Khan, ऐसे शुरू हुई कपल की लवस्टोरी, देखें वेडिंग फोटोज
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola