राजपाल यादव की मुश्किलें बरकरार, पैतृक घर पर लगा नीलामी का नोटिस, 9 सितंबर को होगी नीलामी

Updated:
विज्ञापन

राजपाल यादव, फोटो - इंस्टाग्राम

राजपाल यादव की आर्थिक मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 16.61 करोड़ रुपये के बकाया लोन की वसूली के लिए शाहजहांपुर स्थित उनकी संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है. 9 सितंबर को होने वाली नीलामी में उनकी पैतृक संपत्ति भी शामिल है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी कॉमेडी और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित उनकी संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कार्रवाई 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये से अधिक के बकाया लोन की वसूली के लिए की जा रही है.

Rajpal Yadav: 5 करोड़ रुपये के Loan का मामला

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए कारोबारी माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. समझौते के तहत तय समय पर राशि लौटाई जानी थी, लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण ब्याज और अन्य देनदारियों के साथ बकाया बढ़ता गया.

View on Instagram

9 सितंबर को होगी नीलामी

लोन का भुगतान नहीं होने के बाद बैंक ने गिरवी रखी गई संपत्तियों को अपने कब्जे में लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी. बैंक ने शाहजहांपुर के कचहरी रोड स्थित राजपाल यादव के पैतृक मकान के साथ-साथ उनके एक अन्य प्लॉट पर भी नीलामी का नोटिस जारी किया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के बंडा में स्थित करीब 3.10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को भी रिकवरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है. बताया जा रहा है कि पैतृक गांव कुंडरा में स्थित जमीन और मकान पर भी आगे कार्रवाई की जा सकती है.

पत्नी और मां की संपत्तियां भी गारंटी के तौर पर गिरवी

जानकारी के अनुसार, इस लोन में राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियां भी गारंटर के तौर पर गिरवी रखी गई थीं. इसके अलावा मुंबई में स्थित उनकी कुछ अन्य संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी चलने की बात सामने आई है. हालांकि, इस मामले पर अभिनेता की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे. अब वह प्रियदर्शन की आगामी फिल्म 'हैवान' में दिखाई देंगे, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने फिर जेल भेजने का दिया आदेश


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola