आत्मा बेच दी थी... अजय देवगन की को-स्टार को जब C-Grade फिल्मों में करना पड़ा था काम, आज भी होता है अफसोस

Updated:
विज्ञापन

सुष्मिता मुखर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

Susmita Mukherjee C Grade Films: दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए एक इमोशनल खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया, जब हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्हें सी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा.

विज्ञापन

Susmita Mukherjee C Grade Films: 'गोलमाल', 'खलनायक', 'किंग अंकल' जैसा फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा, "किसी ने मुझसे पूछा, 'मैडम, आपने सी-ग्रेड फिल्मों में काम क्यों किया?' यह सवाल सुनकर मैं चौंक गई, क्योंकि अपनी जिंदगी के उस दौर में वापस जाना आज भी बहुत परेशान करने वाला है. मैं खुद से भी पूछती हूं कि मैंने ऐसी सेक्सिस्ट, सी-ग्रेड और महिलाओं को नीचा दिखाने वाली फिल्मों में काम क्यों किया. हालांकि, मैंने अच्छी फिल्मों में भी काम किया है. वो कोई अश्लील नहीं थीं, भगवान कसम... लेकिन हां, कुछ फिल्में खराब थीं और कुछ फैसले भी गलत थे. क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी थी? बिल्कुल बेच दी थी. क्या उस वक्त मुझे अच्छा लगा था? बिल्कुल नहीं. आज भी उन फैसलों को याद करके अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन उस समय मेरी मजबूरी ही ऐसी थी."

क्यों सुष्मिता मुखर्जी को सी-ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम

अजय देवगन की को-स्टार सुष्मिता मुखर्जी ने बताया कि साल 2002 उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर लेकर आया. उसी समय उनके और उनके पति की मीडिया कंपनी प्रयास प्रोडक्शन पूरी तरह बंद हो गई और कारोबार पर भारी कर्ज चढ़ गया. उस दौर में मीडिया इंडस्ट्री तेजी से बदल रही थी, जिसकी वजह से उनकी कंपनी आर्थिक संकट में फंस गई.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब TV पर छाएंगे अजय देवगन, सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम शो को करेंगे होस्ट

1 करोड़ का सुष्मिता मुखर्जी और उनके पति पर हो गया था कर्ज

एक्ट्रेस ने कहा कि कंपनी पर करीब एक करोड़ रुपये का कर्ज था. उन्होंने याद करते हुए बताया, "हमारे साथ ट्रैक सिनेमा और अनिल चौधरी प्रोडक्शन भी दिवालिया हो गए थे. घर पर रिकवरी एजेंट आते थे, पैसे मांगते थे और कई बार बदसलूकी भी करते थे. वो समय हमारी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था. उस वक्त मेरे बच्चे भी बहुत छोटे थे, इसलिए मुझे दोबारा काम शुरू करना पड़ा, जो भी कमाई होती थी, उसका बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में चला जाता था." सुष्मिता ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने लगातार कई साल तक मेहनत की और आखिरकार तीन-चार साल में पूरा कर्ज चुका दिया. उनके मुताबिक, उसी आर्थिक दबाव की वजह से उन्हें ऐसे कई प्रोजेक्ट्स स्वीकार करने पड़े.

सुष्मिता मुखर्जी के प्रोजेक्ट्स

बॉलीवुड में सुष्मिता मुखर्जी 'किंग अंकल', 'खलनायक', 'रुदाली', 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', 'दोस्ताना', 'पाठशाला', 'जरा हटके जरा बचके' और 'पटना शुक्ला' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं छोटे पर्दे पर भी उन्होंने 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून', 'इश्कबाज' समेत कई लोकप्रिय टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है.

ये भी पढ़ें: पिता धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद शूटिंग पर लौटे थे सनी देओल, इक्का की को-स्टार ने सुनाया इमोशनल किस्सा


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola