83 की उम्र में बिग बी का 24 घंटे का नॉन-स्टॉप शूट! बोले – 'काम नहीं करता तो नौकरी चली जाती'

Updated:
विज्ञापन

KBC को होस्ट करते नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, फोटो इंस्टाग्राम

KBC 18: 83 वर्ष की उम्र में भी महानायक अमिताभ बच्चन का जज्बा कायम है. हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के प्रीमियर से पहले बिग बी ने लगातार 24 घंटे नॉन-स्टॉप शूटिंग की. अपने ब्लॉग में इसका खुलासा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में नौकरी जाने का डर भी जताया.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan KBC Shooting: मेगास्टार और बॉलीवुड के शेहशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग के लिए लगातार 24 घंटे तक काम किया. उन्होंने इस अनुभव को चुनौतीपूर्ण, लेकिन यादगार बताया.

What Amitabh Bachchan Said: क्या कहा अमिताभ बच्चन ने 

अपने ब्लॉग में 83 वर्षीय अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह तय समय पर काम पूरा नहीं करते, तो उनकी "नौकरी भी जा सकती थी." उन्होंने बताया कि पहले दिन सुबह 7 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक लगातार शूटिंग की. उन्होंने कहा कि यह काम बेहद जरूरी था, इसलिए इसे किसी भी हाल में टाला नहीं जा सकता था.

उन्होंने लिखा,

"आखिरकार समय मिल गया. आज सुबह 7 बजे काम खत्म हुआ, जो कल सुबह 7 बजे शुरू हुआ था. यह काम समय पर पूरा करना बहुत जरूरी था, इसलिए इसे पूरा किया."

Fans and Daily Blogs Make me Happy: फैंस और रोजाना ब्लॉग से होती हैं खुशी

अमिताभ ने कहा कि काम खत्म होने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा खुशी अपने रोजाना के ब्लॉग और अपने फैंस से फिर से जुड़कर होती हैं. उन्होंने आगे लिखा,

"अब ब्लॉग और Ef के साथ अपने रोज के रूटीन में वापस आकर अच्छा लग रहा है. अब थोड़ा आराम करूंगा, कुछ खाऊंगा-पीऊंगा और थोड़ी देर सोऊंगा, क्योंकि 6 अगस्त को फिर सुबह जल्दी काम पर जाना है."

Can't Miss this Work-Amitabh Bachchan इस काम को किसी भी हाल में मिस नहीं कर सकता

बिग बी ने बताया की कि 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के नए सीजन की पहली टेलीकास्ट की तारीख का ऐलान हो चुका है और वह इस काम को किसी भी हाल में मिस नहीं कर सकते.

">

उन्होंने लिखा, "KBC के पहले एपिसोड की तारीख तय हो गई है. अगर मैं यह काम नहीं करता, तो मेरी जगह किसी और को लिया जा सकता है. इसलिए जो जरूरी है, वही कर रहा हूं."

Soon to be Premiere: "KBC का जल्द होगा प्रीमियर 

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का काम का शेड्यूल काफी व्यस्त है. 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है. यह शो 10 अगस्त 2026 से एयर होने वाला हैं. वह साल 2000 में शो की शुरुआत से ही इसके होस्ट हैं. सिर्फ तीसरे सीजन में उनकी जगह शाहरुख खान ने शो होस्ट किया था. अमिताभ बच्चन हमेशा अपने काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करते आए हैं. उम्र और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के बावजूद उन्होंने अपने काम के प्रति कभी लापरवाही नहीं दिखाई.

Amitabh Injured During Coolie Film: कुली के दौरान घायल हुए थे अमिताभ 

बता दें कि 1982 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे. इस हादसे के बाद उनकी कई सर्जरी हुईं. उन्होंने पहले बताया था कि इलाज के दौरान चढ़ाए गए संक्रमित खून की वजह से उन्हें हेपेटाइटिस हो गया था. इसके कारण अब उनका लिवर केवल 25 प्रतिशत ही काम करता है. अगस्त का महीना अमिताभ बच्चन की जिंदगी में खास महत्व रखता है. 2 अगस्त वही दिन है, जब डॉक्टरों ने उन्हें मौत के मुंह से वापस बचाया था. उस समय उन्हें कुछ देर के लिए क्लीनिकली मृत घोषित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: 'देवियों और सज्जनों...' 1 अगस्त से फिर टीवी पर छाएंगे अमिताभ बच्चन, KBC 18 की वापसी


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola