"शर्म आनी चाहिए...": झारखंड में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में उतरे पीयूष मिश्रा, दिया मदद का वादा
स्टूडेंट्स को पीयूष मिश्रा का सपोर्ट, फोटो इंस्टाग्राम
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. अब इस आंदोलन को बॉलीवुड एक्टर, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा का भी साथ मिला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न केवल मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाए, बल्कि आंदोलनकारी छात्रों को वित्तीय, मेडिकल और राशन सहायता देने का वादा करते हुए जल्द झारखंड पहुंचने की बात भी कही है.
Piyush Mishra Jharkhand Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. राज्य के कई हिस्सों में छात्र पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और अपने भविष्य को सुरक्षित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा ने भी आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके संघर्ष को सही बताया है.
Piyush Mishra Supported Jharkhand Students: स्टूडेंट्स को पीयूष मिश्रा का सपोर्ट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो संदेश में पीयूष मिश्रा ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हों, तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए.
View on Instagram
उनका मानना है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और यदि उनके साथ न्याय नहीं होगा, तो इसका असर पूरे समाज पर पड़ेगा.
What Piyush Mishra Said in the Video: मिश्रा ने क्या कहा वीडियो में
पियूष मिश्रा वीडियो में अपना परिचय देते हुए कहते हैं,
“मेरे झारखंड के नौजवानों, मेरा नाम पियूष मिश्रा है. मैं एक आर्टिस्ट हूं और मुंबई से जुड़ रहा हूं. मुझे यह कहते हुए थोड़ी शर्मिंदगी भी है, क्योंकि आपके इस मूवमेंट से मुंबई से कोई नहीं जुड़ रहा. शर्म आनी चाहिए. मुझे भी शर्म आ रही है, इसलिए मैं आ रहा हूं.
आपके साथ बैठने के लिए, आपके सानिध्य में आने के लिए। मेरे आने से क्या होगा? शायद कुछ नहीं होगा. पांच हल्की-फुल्की बातें कर लेंगे, पांच बातें सुना दूंगा. और बाकी जो भी मदद आपको चाहिए - मेडिकल सहायता, वित्तीय सहायता, तिरपाल, खाना, गद्दे, दरी - हमसे जितना हो पाएगा, हम करेंगे. जितना भी योगदान देने की क्षमता हममें है, मैं अपने बाकी साथियों से भी कहूंगा कि वे भी जितना हो सके, योगदान दें.
There are Many People in Mumbai Who are Supporting You: मुंबई में बहुत से लोग हैं, जो आपके साथ हैं - मिश्रा
मिश्रा ने आगे कहा, "मूवमेंट बिल्कुल ऐसा ही बनाए रखिएगा. इसमें बदतमीजी, बदमाशी या गालियां नहीं होनी चाहिए, जो कि अभी नहीं हैं. इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए, जो कि अभी नहीं है. इसमें अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जो कि अभी नहीं है. आप लोग बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आप लोग देश का भविष्य हैं और हम सब आपके साथ हैं. पूरा मुंबई गलत नहीं है. मुंबई में बहुत से लोग हैं, जो आपके साथ हैं."
अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, "इंकलाब जिंदाबाद".
पीयूष मिश्रा ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत उसकी सच्चाई और अनुशासन होता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और संबंधित अधिकारी छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेंगे और जल्द कोई सकारात्मक समाधान निकालेंगे.
About Jharkhand Protest: झारखण्ड प्रोटेस्ट के बारे में
बता दें कि झारखंड में पिछले कई दिनों से छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पारदर्शिता की कमी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष हो और कथित अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है और छात्र आने वाले दिनों में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखने की बात कह रहे हैं.
इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिल रहा है. कई छात्र, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग आंदोलन के समर्थन में पोस्ट और वीडियो शेयर कर रहे हैं. ऐसे समय में पीयूष मिश्रा जैसे चर्चित कलाकार का समर्थन सामने आना छात्रों के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस संदेश की सराहना कर रहे हैं और इसे युवाओं की आवाज के साथ खड़े होने का उदाहरण बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










