Bihar News: बिहार के नौ जिलों से होकर गुजरेगा राज्य का दूसरा एक्सप्रेस-वे, डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2021 8:51 AM
Bihar News रक्सौल से हल्दिया तक राज्य का दूसरा एक्सप्रेस-वे बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. अगले साल से निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे. राज्य का दूसरा एक्सप्रेस-वे पर 54 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.
रक्सौल से हल्दिया तक रज्य का दूसरा एक्सप्रेस-वे बनेगा. छह से आठ लेन वाले इस दूसरे एकसप्रेस-वे का निर्माण अगले साल से शुरू होगा. यह करीब 695 किमी लंबा होगा, जिसके निर्माण पर 54 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके निर्माण को पूरा करने की समयसीमा वर्ष 2024-25 है. फिलहाल इस एक्सप्रेस-वे की डीपीआर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. बतादें कि पटना से कोलकाता तक राज्य का पहला एक्सप्रेस-वे बनेगा.
सूत्रों के अनुसार यह एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ग्रीनफील्ड होगा और इसमें बीच में नहीं चढ़ा जा सकेगा. यह राज्य के करीब नौ जिलों से होकर गुजरेगी, इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, पटना, बिहारशरीफ, शेखपुरा, जमुई और बांका शामिल हैं. इसके बाद यह एक्सप्रेस-वे झारखंड में प्रवेश कर सरैयाहाट, नोनीहाट व दुमका से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से हल्दिया पोर्ट चला जायेगा.
इस एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट के रक्सौल से दिघवारा आकर प्रस्तावित पटना रिंग रोड में जुड़कर कच्ची दरगाह-बिदुपुर से होकर पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे में जुड़ेंगे. फिर बांका होते हुए सरैयाहाट, नोनीहाट व दुमका से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से हल्दिया पोर्ट तक होगा.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










