ePaper

Bihar weather: पटना के आकाश पर छायी धुंध, आज भी छाया रहेगा कोहरा, जानें किस जिले में सबसे कम रहा तापमान

Updated at : 21 Nov 2021 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar weather: पटना के आकाश पर छायी धुंध, आज भी छाया रहेगा कोहरा, जानें किस जिले में सबसे कम रहा तापमान

Bihar Weather मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, जबिक रविवार को भी दिन में बादल छाये रहेगे और अधिकतम तापमान में कमी आएगी.

विज्ञापन

पटना. सर्दी की सीजन की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. शनिवार को इस सीजन मे पहली बार ऐसा हुआ कि पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में दिन में बादल छाये रहे. पटना में तो सड़को पर धुंध और कोहरे जैसी स्थिति बनी रही. इसमे कारण जहां एक ओर न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण अधिक ठंड महसूस हुई.

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, जबिक रविवार को भी दिन में बादल छाये रहेगे और अधिकतम तापमान में कमी आएगी.

अधिक ठंड का होगा एहसास

बादल छाये रहने से दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आयेगी. वही, नयूनतम और अधिकतम तापमान में कम अंतर के कारण लोगों को ठंडक का एहसास अधिक होगा. शनिवार को राजय में बांका जिले में सबसे कम नयूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में अधिकतम तापमान 27. 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जो सामानय से एक डिग्री कम था. वही नयूनतम तापमान सामानय से एक डिग्री अधिक 15.2 डिग्री दर्ज किया गया.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन