ePaper

नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पहुंचे देवी दर्शन को पंडाल, राज्य के लिए मांगी शांति और समृद्धि, देखें तस्वीरें

Updated at : 22 Oct 2023 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पहुंचे देवी दर्शन को पंडाल, राज्य के लिए मांगी शांति और समृद्धि, देखें तस्वीरें

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को नवरात्रि के मौके पर राजधानी पटना में सजे दुर्गा पंडालों को देखने निकले. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रविवार को महाअष्टमी पर रविवार की शाम गर्दनीबाग की ठाकुरबाड़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन
undefined

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को नवरात्रि के मौके पर राजधानी पटना में सजे दुर्गा पंडालों को देखने निकले. उन्होंने शहर के विभिन्न जगहों पर लगे पंडालों को देखा व पूजा -अर्चना की. पटना राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा की है.

undefined

पहले अपने आवास पर और उसके बाद वह सीधे बांके बिहारी शिव मंदिर पहुंचे. इस दौरान उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव , बेटी रोहिणी आचार्य और हेमा शामिल रहीं हैं. इसके अलावा अन्य परिजन वहां मौजूद रहे.

undefined

इस दौरान डाकबंगला पर उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि आज देश में चारों तरफ असत्य ही असत्य है, इसलिए सत्य की जीत होगी. ऐसी हमारी कामना है. वहीं लालू ने दावा किया कि 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत तय है.

undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से तेजस्वी यादव को अपना बच्चा बताये जाने से जुड़े सवाल के जवाब में लालू प्रसाद ने कहा कि ठीक है, बहुत अच्छा है. इसके बाद वह अपने आवास के लिए रवाना हो गये. उल्लेखनीय है कि पिछले एक हफ्ते में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तीसरी बार शहर में घूमने के लिए निकले. हालांकि, रविवार को पूजा पंडालों को देखने के लिए शहर में निकले थे.

undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को महाअष्टमी पर रविवार की शाम गर्दनीबाग की ठाकुरबाड़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

undefined

पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर उनका अभिनंदन किया. यहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर गये. वहां उन्होंने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किये.

undefined

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बांसघाट स्थित काली मंदिर जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन व सूचना एवं जन संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, अरविंद कुमार सिंह, डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन