ePaper

Lalu Audio Call Viral : मांझी का बड़ा आरोप, कहा- मुझे और मेरे विधायकों से भी संपर्क करने की लालू ने की थी कोशिश

Updated at : 26 Nov 2020 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Lalu Audio Call Viral : मांझी का बड़ा आरोप, कहा- मुझे और मेरे विधायकों से भी संपर्क करने की लालू ने की थी कोशिश

Jitan Ram Manjhi Says Lalu Yadav Called Many People बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद को लेकर बुधवार को हुए चुनाव के लिए रांची जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मुखिया लालू प्रसाद के फोन काल का मामला गुरुवार को भी सदन के बाहर और भीतर भी गरमाया रहा. बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तान अवाम मोरचा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद ने मुझे और मेरे दल के विधायकों को भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी.

वहीं, सदन के बाहर इस मामले को लेकर पक्ष व विपक्ष के नेता आमने-सामने एक दूसरे को गलत ठहराने लगे. काग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि सुशील कुमार मोदी इसी तरह का बयान देते हैं. ऑडियो का पूरा मामला गलत है.

जबकि, आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुशील मोदी इसी तरह का बयान देते हैं, जो तथ्य से परे है. उन्हें अपनी कुर्सी जाने का गम है और यह भी सत्य है कि सुशील मोदी की हिम्मत नहीं है कि वे लालू प्रसाद से फोन कर इस तरह से बोले. यह बिल्कुल झूठ हैं. वहीं, वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, जेल से लालू प्रसाद के बातचीत का वीडियो भी है.

Also Read: बीजेपी विधायक ने लालू प्रसाद के खिलाफ विजिलेंस थाने में दर्ज करायी FIR, सुशील मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन