ePaper

बिहार में जातिगत जनगणना: राज्य के खजाने से 500 करोड़ खर्च करेगी नीतीश सरकार, जानें कब तक पूरी होगी गणना

Updated at : 03 Jun 2022 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में जातिगत जनगणना: राज्य के खजाने से 500 करोड़ खर्च करेगी नीतीश सरकार, जानें कब तक पूरी होगी गणना

बिहार में जाति आधारित जनगणना की मंजूरी सरकार ने दे दी है. कैबिनेट बैठक में इसपर खर्च होने वाली राशि की भी मंजूरी मिल गयी है. जानिये कब तब प्रदेश में जातियों की गणना पूरी हो जाएगी.

विज्ञापन

बिहार में नीतीश सरकार जातिगत जनगणना कराने जा रही है. केंद्र सरकार ने इस बार जाति आधारित जनगणना के लिए तैयार नहीं हुई तो राज्यों को यह अधिकार दे दिया गया कि वो अपने खर्चे पर इसे करा सकते हैं. जिसके बाद बिहार में सूबे की सरकार ने यह तय किया कि प्रदेश में इसे कराया जाएगा. सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति के बाद कैबिनेट से प्रदेश में जाति आधारित जनगणना के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गयी.

डीएम हर जिले में होंगे नोडल

जाति आधारित जनगणना को लेकर अब बिहार में कोई संशय नहीं है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय हुआ कि प्रदेश में जाति आधारित जनगणना की जाएगी. राज्य स्तर पर सामान्य प्रशासन को इसका पूरा जिम्मा दिया गया. इसकी जानकारी सूबे के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने दिया. बताया कि इसके लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी नोडल होंगे. इसके लिए ग्रामीण स्तर, पंचायत स्तर और उच्च स्तर पर कई विभागों के कर्मियों की सेवा ली जा सकती है.

500 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस जनगणना के लिए लगने वाले पैसे की मांग केंद्र सरकार से की. लेकिन इसका सारा खर्च खुद राज्य सरकार को ही अदा करना है. मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी. बिहार सरकार प्रदेश में जाति आधारित गणना के क्रियान्वन पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी. यह राशि राज्य सरकार के आकस्मिकता निधि से ली जाएगी.

फरवरी 2023 तक गणना पूरा करने का लक्ष्य

बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर अब अनिश्चितता भी नहीं रही. अब इसे पूरा करने की संभावित तिथि भी सामने आ गयी है. सरकार ने फरवरी 2023 तक गणना का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है. मुख्य सचिव ने बताया कि जाति आधारित जनगणना का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. करीब नौ महीने का समय इसमें लगेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है. इस दौरान कार्य के क्रियान्यवयन में प्रगति की जानकारी राजनीतिक दलों को भी दी जाएगी.

POSTED BY: THAKUR SHAKTILOCHAN

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन