Bihar Weather Forecast : बिहार में सुबह छाये रहेंगे कोहरे, दिन के साथ बढ़ेगा तापमान, जानिये किन शहरों में हो सकती है हल्की बारिश

Updated at : 03 Feb 2021 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार में सुबह छाये रहेंगे कोहरे, दिन के साथ बढ़ेगा तापमान, जानिये किन शहरों में हो सकती है हल्की बारिश

बिहार सर्द हवा और कोहरे का कहर जारी है. धुंध के कारण जहां हवाई सेवा अस्त-व्यस्त है, वहीं कोहरे के कारण मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास एनएच-28 पर गाड़ियों की रफ्तार काफी कम देखी जा रही है. वैसे मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सुबह में कोहरा / धुंध रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के बाद में आसमान साफ हो जायेगा.

विज्ञापन

पटना. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूरे राज्य में अब कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति नहीं रहेगी. राज्य के अधिकतर शहरों में सुबह व शाम कोहरा होने के बावजूद दिन में धूप निकलने से अधिकतम व न्यूनतम दोनों तरह के तापमान में वृद्धि होगी.

बिहार सर्द हवा और कोहरे का कहर जारी है. धुंध के कारण जहां हवाई सेवा अस्त-व्यस्त है, वहीं कोहरे के कारण मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास एनएच-28 पर गाड़ियों की रफ्तार काफी कम देखी जा रही है. वैसे मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सुबह में कोहरा / धुंध रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के बाद में आसमान साफ हो जायेगा.

वहीं, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पांच और छह फरवरी को पटना, गया, मुजफ्फरपुर व भागलपुर सहित कई जगहों पर बादल छाये रहने व हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के आसपास में एक प्रति चक्रवात की स्थिति बनी है. इस कारण राज्य की कुछ जगहों पर दक्षिण-पश्चिम और शेष इलाकों में उत्तर-पश्चिम सर्द हवा चल रही है. वहीं, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य में सबसे अधिक सर्दी गया में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गयी. अगले दो दिनों पर पूरे राज्य का औसत तापमान 22 डिग्री से आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

रद्द रहीं सात फ्लाइटें देर से उड़े 12 विमान

इधर विजिबिलिटी बेहतर रहने के बावजूद मंगलवार को विमानों का परिचालन पूरी तरह सामान्य नहीं रहा. धुंध और ऑपरेशनल वजहों से सात फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि 12 विमान देर से आये और गये. विजिबिलिटी सही होने के कारण सुबह 8.35 बजे ही पहली लैंडिंग हुई.

दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG8741 यहां लैंड होने वाली पहली फ्लाइट थी जो कि निर्धारित समय से महज 15 मिनट देरी से लैंड हुई.

पहली शेड्यूल फ्लाइट गो एयर की बेंगलुरु से आने वाली G8873 निर्धारित समय से 1.57 घंटा की देरी से लैंड हुई. साथ ही 10 अन्य फ्लाइटें भी देर से परिचालित हुई. जिन विमानों की देरी दो घंटे से अधिक थी उनके यात्रियों को अधिक परेशानी हुई और वे सभी यात्री नाराज दिखे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन