ePaper

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : चुनाव आयोग ने सीइओ के साथ की वीडियो कॉफ्रेंसिंग, आवश्यक बिंदुओं पर हुई चर्चा

Updated at : 11 Jun 2020 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : चुनाव आयोग ने सीइओ के साथ की वीडियो कॉफ्रेंसिंग, आवश्यक बिंदुओं पर हुई चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ वीडियो काॅफ्रेंसिंग की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बिहार चुनाव के लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की. आयोग द्वारा मांगी गयी सूचनाओं को सीइओ द्वारा जानकारी दी गयी. मालूम हो कि राज्य में चुनाव को देखते हुए आयोग द्वारा राज्य से लगातार संपर्क किया जा रहा है. आयोग की दो सदस्यीय टीम भी बिहार का दौरा करनेवाली है. इधर, सीइओ द्वारा राज्य के बूथों के सत्यापन का निर्देश जिलों को दिया गया है.

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ वीडियो काॅफ्रेंसिंग की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बिहार चुनाव के लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की. आयोग द्वारा मांगी गयी सूचनाओं को सीइओ द्वारा जानकारी दी गयी. मालूम हो कि राज्य में चुनाव को देखते हुए आयोग द्वारा राज्य से लगातार संपर्क किया जा रहा है. आयोग की दो सदस्यीय टीम भी बिहार का दौरा करनेवाली है. इधर, सीइओ द्वारा राज्य के बूथों के सत्यापन का निर्देश जिलों को दिया गया है.

वहीं, बिहार में विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए चुने जानेवाले सदस्यों के निर्वाचन की तिथि जल्द घोषित हो सकती है. महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधानसभा कोटे के तहत विधान परिषद सदस्यों के निर्वाचन आयोग द्वारा कराया जा चुका है. आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के समय ही अन्य राज्यों के विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्णय लेने का अश्वासन दिया था.

मालूम हो कि बिहार विधान परिषद कोटे से 10 सदस्यों का कार्यकाल छह मई को ही समाप्त हो गया है. इसमें भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान परिषद का कार्यकारी सभापति हारूण रसीद, कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश, राधा मोहन शर्मा, पीके शाही, सतीश कुमार, सोनेलाल मेहता और हीरा प्रसाद बिंद की सीटें शामिल हैं.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन