डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- वीजा रद्द होने के बाद एक भी पाकिस्तानी बिहार में नहीं रहेगा

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Pahalgam Terror Attack: सम्राट चौधरी ने कहा कि हर पाकिस्तानी नागरिक को बिहार से वापस जाना पड़ेगा. पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ देने के लिए कहा गया है और यह समय सीमा 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद केंद्र सरकार ने आतंकवाद को समर्थन देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद्द करने का जो फैसला किया है, वह बिहार में भी पूरी तरह लागू होगा. उन्होंने कहा कि बिहार में जो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, उनकी पहचान कर ली गई है और जरूरत पड़ी तो उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा. वीजा रद्द होने के बाद किसी पाकिस्तानी के यहां रहने का कोई उपाय नहीं है. जो नहीं जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

पीएम के साथ पूरा बिहार

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहलगाम की घटना देश पर हमला है. दुख और आक्रोश के इस समय में पूरा देश एकजुट है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए. जब बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के आकाओं को मिट्टी में मिला देने का कड़ा संकल्प ले लिया है, तो उसे पूरा करने में बिहार हर कदम पर साथ खड़ा रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीमा में घुसकर लिया जायेगा बदला

सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने पहलगाम नरसंहार में अपनी नापाक संलिप्तता स्वीकार करने की बजाय भारत से टकराव का रुख अपनाया है, तो यह अच्छा ही है. अब भारत उनकी सीमा में घुसकर बदला लेगा.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. इस हमले के बाद देशभर में रोष देखने को मिल रहा है. लोग केंद्र सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में मदरसा के दो छात्र रेलवे ट्रैक से पेंडुलम निकालते धराए, RPF ने पकड़ा, क्या था इरादा?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन