भ्रष्टाचार पर राजनीति क्यों?
Updated at : 10 May 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

भ्रष्टाचार अपने देश की सबसे बड़ी समस्या है. सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, पर कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं. प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर तो खूब बोलते हैं, पर भाजपा शाशित राज्यों के भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोलते. वास्तव में राजनीति के दोहरे मापदंड हैं. एक का भ्रष्टाचार […]
विज्ञापन
भ्रष्टाचार अपने देश की सबसे बड़ी समस्या है. सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, पर कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं. प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर तो खूब बोलते हैं, पर भाजपा शाशित राज्यों के भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोलते. वास्तव में राजनीति के दोहरे मापदंड हैं. एक का भ्रष्टाचार नजर आता है, तो दूसरे का नहीं. आज सभी दल देश को नंबर वन बनाने का सपना दिखाते हैं, पर ईमानदार राजनीति के अभाव में यह कोरी कल्पना ही साबित हो रही है.
भ्रष्टाचार की जांच फाइलों में ही बंद रह जाती है. अपवादस्वरूप कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया जाता है, वो भी अपना नफा-नुकसान देखकर. फिर भी उम्मीद है कि हमारे राजनीतिक दल कभी तो जागेंगे और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ईमानदार कोशिश करेंगे.
राजन राज, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




