हिंदुस्तान ही हमारा मुल्क है
Updated at : 05 May 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

सोचने की बात है कि कश्मीर में क्यों हमारे बच्चे पत्थरबाजी कर रहे हैं. ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान बातचीत से नहीं हो सकता. फिर कश्मीर में ऐसी परिस्थिति क्यों है? माना कि वहां के बच्चे अलगाववादियों के बहकावे में आ जाते हैं, जो कश्मीर की आजादी चाहते हैं, जो असंभव है. अलगाववादियों को […]
विज्ञापन
सोचने की बात है कि कश्मीर में क्यों हमारे बच्चे पत्थरबाजी कर रहे हैं. ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान बातचीत से नहीं हो सकता. फिर कश्मीर में ऐसी परिस्थिति क्यों है? माना कि वहां के बच्चे अलगाववादियों के बहकावे में आ जाते हैं, जो कश्मीर की आजादी चाहते हैं, जो असंभव है.
अलगाववादियों को सोचना चाहिए कि पत्थरबाजी की जवाबी कार्रवाई में उनके ही लोग मारे जाते हैं. भारत सरकार मुसलमानों का दुश्मन नहीं वरना हिंदुस्तान में कश्मीर के अलावा और भी कई जगह ऐसे हैं जहां मुसलमान काफी तादाद में अमन-चैन से रहते हैं. तो फिर कश्मीर के मुसलमान अमन-चैन से क्यों नहीं रह सकते? उनको यह सोचना होगा कि हिंदुस्तान ही उनका मुल्क है और यहीं उनका सुनहरा भविष्य भी है.
अमन कबीर, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




