जनता का विश्वास व्यर्थ न जाये
Updated at : 28 Mar 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडों को प्रदेश छोड़ने को कहा, साथ ही अधिकारियों को सुधर जाने के लिए कहा है. पार्टी नेताओं को ठेकेदारी के चक्कर में न पड़ने की सलाह भी दी. कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने में गुंडों की अहम भूमिका रहती है और वही समाज के दुश्मन भी हैं. ऐसा लगता […]
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडों को प्रदेश छोड़ने को कहा, साथ ही अधिकारियों को सुधर जाने के लिए कहा है. पार्टी नेताओं को ठेकेदारी के चक्कर में न पड़ने की सलाह भी दी. कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने में गुंडों की अहम भूमिका रहती है और वही समाज के दुश्मन भी हैं.
ऐसा लगता है कि अब उन दुश्मनों का सफाया करनेवाला व्यक्ति प्रदेश को मिल गया है.
दूसरी बात ठेकेदारी की. अब हमारे पक्ष की सरकार है, तो निर्माण कार्यों का ठेका हमें ही मिलना चाहिए यह सोच जो पूरे भारत में चल रही है, उसे तोड़ना जरूरी है. इस कारण उस काम की गुणवत्ता बिगड़ जाती है. जनता ने बड़े विश्वास के साथ सत्ता की कमान सौंपी है, वह व्यर्थ नहीं जाना चाहिए.
जयेश राणे, मुंबई, महाराष्ट्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




