जनोन्माद का खतरा

Updated at : 24 Mar 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
जनोन्माद का खतरा

बदलाव हमेशा ही कौतुहल व मिश्रित भावों से परिपूर्ण वातावरण की रचना करता है. कुछ बदलाव सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, तो कुछ भारी रोष व उन्माद का कारण बनते हैं. देश में हुए दो बदलाओं पर गौर करना जरूरी है. पहला हमारे मुल्क के आलाकमान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गये नोटबंदी के फैसले […]

विज्ञापन
बदलाव हमेशा ही कौतुहल व मिश्रित भावों से परिपूर्ण वातावरण की रचना करता है. कुछ बदलाव सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, तो कुछ भारी रोष व उन्माद का कारण बनते हैं. देश में हुए दो बदलाओं पर गौर करना जरूरी है. पहला हमारे मुल्क के आलाकमान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गये नोटबंदी के फैसले के नफा-नुकसान का और दूसरा यूपी के नवचयनित मुख्यमंत्री योगी आदित्यराज द्वारा उठाये गये कदमों के भावी प्रभावों का. साफ है, जनता की भलाई को मद्देनजर रखकर ही ये कदम उठाये गये हैं. पर कहीं न कहीं भारी चूक रही और रहने का अंदेशा भी है.
एक तरफ नोटबंदी अपने उद्देश्यों को पूर्ण तरीके से हासिल करने में नाकाम रही, तो दूसरी तरफ यूपी में योगी सरकार के आदेश के पश्चात दिखी कुछ तस्वीरें विचलित करती हैं. मनचले युवकों के कुकृत्यों को संयमित करने हेतु यूपी पुलिस जिस कदर अपना काम कर रही है, वो चैन की सांसें प्रदान करती हैं, लेकिन गलत तरीके से अमल में आने के डर से चिंता की लकीरें भी उकेरती हैं.
आदित्य शर्मा, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola