बैंक की सुरक्षा
Updated at : 10 Feb 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

बैंकों में सायरनों की वायरिंग और फिटिंग करने के लिए स्थान के चुनाव में सुरक्षा की रणनीति का ध्यान ही नहीं रखा जाता, जबकि सायरन को लोगों की पहुंच से दूर और दीवार में अंदर की वायरिंग से जोड़कर लगाया जाना चाहिए. इसी कमी का लुटेरे सबसे पहले लाभ उठाते हुए इसे निष्क्रिय करने में […]
विज्ञापन
बैंकों में सायरनों की वायरिंग और फिटिंग करने के लिए स्थान के चुनाव में सुरक्षा की रणनीति का ध्यान ही नहीं रखा जाता, जबकि सायरन को लोगों की पहुंच से दूर और दीवार में अंदर की वायरिंग से जोड़कर लगाया जाना चाहिए. इसी कमी का लुटेरे सबसे पहले लाभ उठाते हुए इसे निष्क्रिय करने में सफल हो जाते हैं.
अभी हर जगह ऐसे सायरन खुले नजर आते हैं, जबकि इसे लोहे के बने पिंजरे में लगाया जाना बेहतर होता. आजकल कारों को छू देने से ही उसके सायरन बजने लगते हैं. ऐसी प्रणाली बैंको के सायरनों में लगाये जाने पर इसमें छेड़छाड़ होने पर दूसरा सायरन स्वत: बजने लगेगा. प्रत्येक बैंक में सुरक्षा पर सुझाव/शिकायत पर चर्चा के लिए माह में एक दिन निश्चित करना चाहिए.
लोकेश कुमार, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




