दिल्ली में राजनीति के नाम पर ड्रामा

Published at :22 Feb 2014 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में राजनीति के नाम पर ड्रामा

आम आदमी पार्टी की सरकार बनना और बाद में अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देख चुकी दिल्ली की जनता राजनीति के नाम पर हो रहे ड्रामे से तंग आ चुकी है. दरअसल अरविंद केजरीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ उससे ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरी अमह पार्टियों का रुख है. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को समर्थन […]

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की सरकार बनना और बाद में अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देख चुकी दिल्ली की जनता राजनीति के नाम पर हो रहे ड्रामे से तंग आ चुकी है. दरअसल अरविंद केजरीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ उससे ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरी अमह पार्टियों का रुख है. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर दिल्ली की सरकार बनाने का नाटक किया क्योंकि कांग्रेस जानती थी कि एक न एक दिन ऐसा होगा जिसके बाद दिल्ली के लोगों में अरविंद केजरीवाल की छवि को बट्टा लगेगा. इससे अंतत: कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा. यह गौर करने वाली बात है कि शीला दीक्षित की सरकार वापस सत्ता में नहीं आ पायेगी यह कांग्रेस आलाकमान को समझ में आ गया था. लोकसभा चुनाव सामने हैं. दिल्ली की जनता सब कुछ देख रही है. अब समय आ गया है जब जनता नेताओं को सिखा दे की राजनीति के नाम पर ड्रामा बहुत हो चुका.

सोमांश सूर्या, क्लब ब्लॉक रोड, आरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola