आम आदमी से दूर होती कांग्रेस

Published at :21 Feb 2014 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी से दूर होती कांग्रेस

कांग्रेस के कायाकल्प की कामना से लिखे गये ‘दर्शक’ के विशेष, लंबे आलेख का अध्ययन आंख खोलने वाला लगा. घोटाले ही घोटाले नजर आये. आपकी भद्र सम्मति के अनुरूप इस 128 वर्षीया ‘बूढ़ी कांग्रेस’ क्या कायाकल्प होगा! कारण कि आज राहुल गांधी डूबते जहाज के बेबस कप्तान लग रहे हैं. कभी-कभार भ्रष्टाचार पर चाहे जो […]

विज्ञापन

कांग्रेस के कायाकल्प की कामना से लिखे गये ‘दर्शक’ के विशेष, लंबे आलेख का अध्ययन आंख खोलने वाला लगा. घोटाले ही घोटाले नजर आये. आपकी भद्र सम्मति के अनुरूप इस 128 वर्षीया ‘बूढ़ी कांग्रेस’ क्या कायाकल्प होगा! कारण कि आज राहुल गांधी डूबते जहाज के बेबस कप्तान लग रहे हैं. कभी-कभार भ्रष्टाचार पर चाहे जो भड़कें, उनके कब्जे में कांग्रेस कतई नहीं है. आपका यह आकलन सच की खुशबू लिये है.

लेकिन कई सवाल सामने हैं. आखिर राहुल के लिए कांग्रेस को संभालने का विशेषाधिकार उत्तराधिकार जैसा नहीं है? अगर वे सोनिया गांधी के पुत्र नहीं होते तो पार्टी उपाध्यक्ष बन जाते क्या? ‘वंशवादी दल’ के रूप में कांग्रेस नहीं बदलती तो उसका क्या वजूद होता? इस हाल में भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी और एक वंश में सिमटी यह पार्टी आम आदमी से दूर जाती लग रही है.

मंत्रमुदित, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola