मोबाइल फोन, इंटरनेट का सही इस्तेमाल

दिनोंदिन सुलभ होती इंटरनेट की सुविधा के परिणामस्वरूप आज का युवा परिवार, समाज और खेलों से दूर होता जा रहा है. वह केवल इंटरनेट की आभासी दुनिया में खो जाना चाहता है. इंटरनेट का उपयोग एक सीमा तक किया जाये तो बेहतर है, वरना यह उसके शरीर व मन को प्रभावित करता है. अकसर कानों […]
दिनोंदिन सुलभ होती इंटरनेट की सुविधा के परिणामस्वरूप आज का युवा परिवार, समाज और खेलों से दूर होता जा रहा है. वह केवल इंटरनेट की आभासी दुनिया में खो जाना चाहता है. इंटरनेट का उपयोग एक सीमा तक किया जाये तो बेहतर है, वरना यह उसके शरीर व मन को प्रभावित करता है.
अकसर कानों में इयरफोन लगाये और मोबाइल पर नजरें टिकाये युवा सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं. इसके कारण दुर्घटनाओं का भी डर बना रहता है. वहीं, अब सेल्फी के क्रेज के चलते कई हादसों की खबरें आ चुकी हैं. ऐसे में क्या यह जरूरी नहीं हो जाता कि स्कूल-कॉलेजों में युवाओं को मोबाइल फोन और इंटरनेट का सही उपयोग करना सिखाया जाये?
सुमंत झा, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




