UP Board Result 2026: रिजल्ट में हो सकती है देरी, आज पूरा होगा कॉपी जांचने का काम
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Apr 2026 11:41 AM
यूपी बोर्ड स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर
UP Board Result 2026: आज यूपी बोर्ड द्वारा कॉपी जांचने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं-12वीं परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवार को अपने रिजल्ट का इंताजर है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर एक अपडेट जारी किया गया है. बोर्ड ने अनुसार, रिजल्ट जारी होने में अभी देरी है क्योंकि 4 अप्रैल तक कॉपियों को जांचने का काम पूरा किया जाएगा.
कब तक आएगा रिजल्ट?
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है. इससे पहले रिजल्ट आए, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो रिजल्ट देखने के लिए सभी जरूरी डिटेल्स तैयार रखें.
क्यों बढ़ाई गई कॉपी जांचने की लास्ट डेट?
ईद और राम नवमी फेस्टिवल के कारण कई केंद्रों पर कॉपियों की जांच समय पर पूरी नहीं हो सकी. ऐसे में कॉपी जांचने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बोर्ड की ओर से 4 अप्रैल तक का समय दिया गया है.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- रिजल्ट को लेकर अफवाहों से बचें
- केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें
- रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें
कहां चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट?
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
UP Board Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- UP Board 10th Result या 12th Result लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
SMS से कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट?
- अपने मोबाइल के मैसेज (SMS) बॉक्स को खोलें
- नया मैसेज टाइप करें
- 10वीं के लिए टाइप करें: UP10 <स्पेस> रोल नंबर
- 12वीं के लिए टाइप करें: UP12 <स्पेस> रोल नंबर
- इस मैसेज को बोर्ड द्वारा जारी नंबर पर भेजें (नंबर रिजल्ट के समय जारी होता है)
- कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट SMS के जरिए आ जाएगा
यह भी पढ़ें- CBSE Board 10th Result 2026: CBSE 10th रिजल्ट कब तक आ सकता है? ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










