चेन्नई में जीत के बाद श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना, अब सस्पेंशन का खतरा

Updated:
विज्ञापन
Punjab Kings captain Shreyas Iyer

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, फोटो पीटीआई

Shreyas Iyer Fine: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई ने 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है.

विज्ञापन

Shreyas Iyer Fine: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल 2026 में अय्यर की यह लगातार दूसरी गलती है. गुजरात के खिलाफ मैच के बाद अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. अगर अय्यर मौजूदा आईपीएल में एक और गलती करते हैं, तो उन्हें एक मैच में कप्तानी पर बैन लग सकता है.

पंजाब किंग्स के अन्य खिलाड़ियों पर भी लगा जुर्माना

कप्तान अय्यर के साथ-साथ पंजाब किंग्स के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया. इंपैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया.

क्या है अनुच्छेद 2.22, जिसके तहत पंजाब टीम के कप्तान और अन्य पर लगा जुर्माना

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत जुर्माना लगा गया है. इस नियम को यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि मैच निर्धारित समय के भीतर समाप्त हो. अगर कोई टीम निर्धारित समय में अपने कोटे के ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो उसे स्लो ओवर रेट का दोषी माना जाता है. इसके लिए मैच रेफरी टीम के कप्तान और खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाता है.

क्या हैं सजा के नियम

पहली सजा- टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया जाता है.
दूसरी सजा- कप्तान पर जुर्माना बढ़ाकर 24 लाख रुपये कर दिया जाता है. इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25% या 6 लाख रुपये (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाता है.
तीसरी गलती- कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगाया जा सकता है. टीम के अन्य खिलाड़ियों पर मैच शुल्क का 50% या 12 लाख रुपये (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें: चेपॉक में CSK की लगातार 6ठी हार, धोनी की टीम ने IPL में सबसे अधिक बार ठोका 200 प्लस रन

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola