कार का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? हर मालिक को पता होनी चाहिए सही समय और वजह

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Apr 2026 1:02 PM

विज्ञापन

कार में इंजन ऑयल डालता एक व्यक्ति (Photo: RAC)

Car Engine Oil: कार की स्मूद परफॉर्मेंस और लंबी लाइफ के लिए इंजन ऑयल सही समय पर बदलना बेहद जरूरी है. सही ऑयल इंजन को ठंडा, साफ और सेफ रखता है. बस अपनी कार और ऑयल टाइप के हिसाब से सही इंटरवल फॉलो करते रहें.

विज्ञापन

Car Engine Oil: अगर आपके पास कार है चाहे बिल्कुल नई या कुछ साल पुरानी तो उसे स्मूद और बढ़िया चलाने का सबसे आसान और जरूरी तरीका है समय पर इंजन ऑयल बदलना. लेकिन सच ये है कि कई लोग इस बेसिक मेंटेनेंस को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर ऑयल सही समय पर नहीं बदला गया, तो आपकी गाड़ी में धीरे-धीरे दिक्कतें आने लगती हैं. आपकी कार की परफॉर्मेंस गिरने लगती है, इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है और लंबे समय में इंजन पूरी तरह खराब होने तक की नौबत आ सकती है. इसीलिए ये समझना बेहद जरूरी है कि इंजन ऑयल बदलना क्यों इतना अहम है और आपको इसे कब बदलना चाहिए.

इंजन ऑयल बदलना क्यों जरूरी है?

स्मूद चलने में मदद करता है

इंजन के अंदर पिस्टन और वाल्व जैसे पार्ट्स हर मिनट हजारों बार मूव करते हैं. इंजन ऑयल इन सभी पार्ट्स को लुब्रिकेट करता है. इससे वे बिना घिसे आराम से चलते हैं. अगर ऑयल सही न हो, तो ये मेटल पार्ट्स आपस में रगड़ खाकर ज्यादा गर्म हो सकते हैं और इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

इंजन को साफ रखता है

जब ऑयल इंजन में घूमता है, तो ये गंदगी, कार्बन और छोटे-छोटे मेटल कणों को अपने साथ ले जाता है. लेकिन समय के साथ यही ऑयल गंदा और गाढ़ा हो जाता है. अगर इसे समय पर नहीं बदला गया, तो ये कीचड़ जैसा बनकर ऑयल पासेज को ब्लॉक कर सकता है.

इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है

आपकी कार का कूलेंट ज्यादातर गर्मी संभालता है, लेकिन इंजन ऑयल भी हीट को सोखकर बाहर ले जाने में मदद करता है. इससे इंजन ओवरहीट होने से बचता है.

माइलेज बेहतर करता है और जंग से बचाता है

जब इंजन के पार्ट्स आसानी से मूव करते हैं, तो इंजन पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता. इससे फ्यूल की बचत भी होती है. साथ ही, ऑयल में मौजूद खास एडिटिव्स मेटल पार्ट्स को जंग और करॉजन से भी बचाते हैं.

इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए?

अगर आप सोच रहे हैं कि कार का इंजन ऑयल कब बदलना सही रहता है, तो इसका कोई एक फिक्स जवाब नहीं है. ये आपकी कार और इस्तेमाल पर काफी हद तक डिपेंड करता है.

अपनी कार का मैनुअल जरूर चेक करिए. आजकल ज्यादातर मॉडर्न कारों में ऑयल बदलने का सही समय लगभग 8,000 से 15,000 किलोमीटर या फिर 6 से 12 महीने होता है. जो पहले पूरा हो जाए, उसी हिसाब से ऑयल बदलवा लें.

अब बात आती है ऑयल के टाइप की, क्योंकि ये भी बहुत मायने रखता है.

  • Conventional oil: इसे आपको करीब 6,000-8,000 km में बदल देना चाहिए
  • Synthetic-blend oil: ये थोड़ा ज्यादा चलता है. यानी आपको थोड़ा रिलैक्स मिल जाता है.
  • Full synthetic oil: अगर आप ये इस्तेमाल करते हैं, तो ये आराम से 15,000 से 25,000 किमी तक चल सकता है.

यह भी पढ़ें: घर बैठे ही कर सकते हैं कार की मेंटेनेंस, हर मालिक जाने ये 5 बेसिक चेक्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola