राशन कार्ड से महरूम
Updated at : 02 Aug 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

महाशय मैं आपके सम्मानित दैनिक के माध्यम से राशन कार्ड से संबंधित लोगों की मुश्किलें सामने लाना चाहता हूं. खास कर खाद्य मंत्री माननीय सरयू राय से अनुरोध करना चाहता हूं कि सभी पुराने राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है और जनता सेवादा किया गया था कि इसके बदले उन्हें जल्द नया राशन […]
विज्ञापन
महाशय मैं आपके सम्मानित दैनिक के माध्यम से राशन कार्ड से संबंधित लोगों की मुश्किलें सामने लाना चाहता हूं. खास कर खाद्य मंत्री माननीय सरयू राय से अनुरोध करना चाहता हूं कि सभी पुराने राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है और जनता सेवादा किया गया था कि इसके बदले उन्हें जल्द नया राशन कार्ड दे दिया जायेगा, लेकिन यह तिथि दिनों दिन बढ़ती जा रही है.
इस पर ध्यान दें. ज्यादातर गरीब जनता जिन्हें इसकी जरूरत है इससे महरूम हैं. और, उन्हें नया राशन कार्ड कब या कहां से मिलेगा यह जानकारी देनेवाला कोई नहीं. महिलाएं रोज इसकी जानकारी लेने के लिए भटक रही हैं.
नया राशन कार्ड बांटने की तिथिवार जानकारी झारखंड के खाद्य मंत्रालय को समाचार पत्र के माध्यम से देनी चाहिए. इंटरनेट पर कुछ राशन कार्ड जारी किये गये हैं जिन्हें वार्ड संख्या के अनुसार खोजा जा सकता है, लेकिन यह आधी-अधूरी है. मेरा अनुरोध है कि वेबसाइट से आधार नंबर द्वारा राशन कार्ड खोजने की सुविधा दी जाये जिससे इसे खोजने में लोगों को आसानी हो.
नवीन कुमार सिन्हा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




