बंदी पर लगे पाबंदी
Updated at : 27 Jun 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

रोज-रोज के बंद से आम लोग तंग हैं. कभी टीपीसी की बंदी तो तभी माओवादियों की बंदी. इस बंदी ने झारखंड के विकास के द्वार को ही बंद कर रखा है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनों को ही होता है. बंद तो झारखंड में आम बात हो गयी है. कहते हैं धौनी के स्टेट […]
विज्ञापन
रोज-रोज के बंद से आम लोग तंग हैं. कभी टीपीसी की बंदी तो तभी माओवादियों की बंदी. इस बंदी ने झारखंड के विकास के द्वार को ही बंद कर रखा है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनों को ही होता है.
बंद तो झारखंड में आम बात हो गयी है. कहते हैं धौनी के स्टेट के नाम से झारखंड को जाना जाता है. लेकिन, अब तो बंदी का उदाहरण झारखंड को दिया जाता है. ट्रकों को जला देना, मजदूरों को पीटना, विकास कार्य रोक देना इनकी आदत-सी हो गयी है. कभी-कभी पुलिस भी इस बंदी को महत्व दे देती है.
हालात तो यह हो गये हैं कि लोग पुलिस से ज्यादा बंदी को महत्व देते हैं. लोग झारखंड में आने से पहले पूछते हैं – बंदी तो नहीं है? सरकार को इस बंदी पर पाबंदी लगाते हुए उपद्रवियों के खिलाफ कदम उठाना चाहिए़
मो अलीशानी, चतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




