सुचित्र सेन के स्वस्थ होने की कामना

सुचित्र सेन अस्वस्थ हैं, इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में हैं और खबरों की सुर्खियों में हैं. इन दिनों अखबार हाथ में आते ही सबसे पहले उनकी खबर पर नजर जाती है. क्यों न हो, एक नहीं दो-दो पीढ़ियों की चहेती अभिनेत्री रही हैं सुचित्र सेन. ऐसे में आपने वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर […]
सुचित्र सेन अस्वस्थ हैं, इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में हैं और खबरों की सुर्खियों में हैं. इन दिनों अखबार हाथ में आते ही सबसे पहले उनकी खबर पर नजर जाती है. क्यों न हो, एक नहीं दो-दो पीढ़ियों की चहेती अभिनेत्री रही हैं सुचित्र सेन. ऐसे में आपने वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर का संस्मरण ‘सुकून का एक कोना रही हैं सुचित्र सेन’ प्रथम पृष्ठ पर देकर, सुचित्र सेन के हिंदीभाषी प्रशंसकों को एक तरह का सुकून ही दिया है.
सुचित्र सेन उन अभिनेत्रियों में हैं, जिन्हें किसी एक छाप या सांचे में नहीं ढाला जा सकता. वे सही माने में संपूर्ण अभिनेत्री हैं. उन्होंने जिस किसी पात्र को अपनाया, तो वही बन गयीं. पात्र में करु णा और क्षमा को सुचित्र ने अपनी अदाकारी से जीवंत कर दिया. देवदास, आंधी जैसी सदाबहार फिल्मों की इस नायिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.
चंदन धींगरा, सर्वे पार्क, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










