कब परीक्षा संपन्न करायेगा जैक?

जैक द्वारा झारखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 2500 शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 2011 में ही विज्ञापन प्रकाशित हुआ था. इसके बाद कई बार परीक्षा की तिथि की घोषणा के बाद 29 अगस्त 2012 को परीक्षा संपन्न हुई, लेकिन दो विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने के कारण उन विषयों की परीक्षा फिर से लेने की […]
जैक द्वारा झारखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 2500 शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 2011 में ही विज्ञापन प्रकाशित हुआ था. इसके बाद कई बार परीक्षा की तिथि की घोषणा के बाद 29 अगस्त 2012 को परीक्षा संपन्न हुई, लेकिन दो विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने के कारण उन विषयों की परीक्षा फिर से लेने की घोषणा की गयी.
हाइकोर्ट के निर्देशानुसार जैक को उनके लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया, लेकिन जैक ने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी न आज तक परीक्षा ही संपन्न करा सकी और न ही इस बारे में सरकार ही कोई सुधि ले रही है.
इस बीच, शिक्षकों की कमी की वजह से जहां छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं उन अभ्यर्थियों का भविष्य गर्त में दिख रहा हैं जो इस भरती प्रक्रिया पूरी होने की आस लगाये बैठे हैं.
अनिल कुमार, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










