मुआवजे का हक मिले

Updated at : 09 May 2016 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे का हक मिले

ऐसा लगता है कि राजधानी की पहचान हादसों के शहर के तौर पर बन रही है़ छोटी-मोटी सेंधमारी से बैंक लूट व नक्सली तांडव से आइएस और आइएम की उग्र गतिविधियों की खबरों ने शहर को सुर्खियों में ला खड़ा किया है. आंतरिक व बाहरी सुरक्षा के नाम पर नित्य नये आयोगों का सिलसिला लगातार […]

विज्ञापन

ऐसा लगता है कि राजधानी की पहचान हादसों के शहर के तौर पर बन रही है़ छोटी-मोटी सेंधमारी से बैंक लूट व नक्सली तांडव से आइएस और आइएम की उग्र गतिविधियों की खबरों ने शहर को सुर्खियों में ला खड़ा किया है. आंतरिक व बाहरी सुरक्षा के नाम पर नित्य नये आयोगों का सिलसिला लगातार चलने के बावजूद नतीजा- ढाक के तीन पात.

वारदातें हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं. सरकार अपनी विफलताओं को ढंकने के लिए या सियासी मजबूरियों के मारे कभी-कभार मुआवजे भी देती है. मगर कुछ ऐसे वारदात हैं, जो बस कागजों में सिमट कर रह जाते हैं. मसलन घरों में सोये निरीह लोगों के साथ मार-पीट, लूट-पाट या छीना-झपटी जैसे हादसे तो महज खबरें बन कर रह जाती हैं. सरकार को स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की विफलताओं से होनेवाले ऐसे नुकसानों की भरपाई की जिम्मेवारी लेनी चाहिए. पुलिस की निष्क्रियता के पीड़ितों को भी उचित मुआवजे का हक मिले.

एमके मिश्रा, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola