किसानों की बदहाली का संकट

पिछले दो वर्षों से रूठे मौसम की मार झेल रहे भारतीय किसान अपना धैर्य खोने को विवश होते जा रहे हैं. भयानक सूखा व भीषण जल-संकट किसानों की जिंदगी में यमराज का रूप धारण कर उन्हें इस जहां से दूर ले जाने को उतारू दिख रहे हैं. अब तक तो यमराज रूपी यह त्रासदी कई […]
पिछले दो वर्षों से रूठे मौसम की मार झेल रहे भारतीय किसान अपना धैर्य खोने को विवश होते जा रहे हैं. भयानक सूखा व भीषण जल-संकट किसानों की जिंदगी में यमराज का रूप धारण कर उन्हें इस जहां से दूर ले जाने को उतारू दिख रहे हैं. अब तक तो यमराज रूपी यह त्रासदी कई किसानों को काल के गाल में समाहित कर चुकी है.
इस वर्ष तो पारे ने भयंकर रूप अख्तियार कर रखा है. देश के 200 जिलों के 50 करोड़ से ज्यादा की आबादी पानी की बूंदों के लिए तरसती दिख रही है. मौसम के लगातार वार से मामला गंभीर होता जा रहा है़ ऐसे में मौसम विभाग ने अच्छे मानसून की भविष्यवाणी कर नयी उम्मीदें बांधी हैं.
आदित्य शर्मा, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




