दिल्ली कभी 10 जनपथ थी, अब गाजियाबाद

Published at :01 Jan 2014 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली कभी 10 जनपथ थी, अब गाजियाबाद

दिल्ली पहले दस जनपथ थी, अब दिल्ली है गाजियाबाद. नये माननीय को, जनता कैसे दे धन्यवाद. दिल्ली-प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2013 के त्रिशंकु परिणाम के बावजूद अल्पमत ‘आम आदमी पार्टी’ कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल तो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कौशांबी में निवास करते हैं! वैसे […]

विज्ञापन

दिल्ली पहले दस जनपथ थी, अब दिल्ली है गाजियाबाद. नये माननीय को, जनता कैसे दे धन्यवाद. दिल्ली-प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2013 के त्रिशंकु परिणाम के बावजूद अल्पमत ‘आम आदमी पार्टी’ कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल तो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कौशांबी में निवास करते हैं! वैसे वह दिल्ली के एनसीआर का क्षेत्र घोषित है, फिर भी दिल्ली का चुनाव क्षेत्र नहीं है.

दिल्ली के ‘आम आदमी’ का मुख्यमंत्री पहले दस जनपथ में निहित था क्योंकि मुख्यमंत्री के कार्यो का लेखा-जोखा तो सोनिया जी के निवास से होता था क्योंकि वह कांग्रेस प्रमुख हैं, लेकिन अब यह दूसरे राज्य से संचालित होगा. ठीक ही तो है, जनता को सुशासन और सुव्यवस्था का दिन देखना है, जहां भी रहे, जनता को सुशासन और सुव्यवस्था का प्रकाश देता रहे.
शशि ठाकुर, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola