केजरीवाल जी, क्या सब चोर हैं ?

अरविंद केजरीवाल की मैं बहुत इज्जत करता हूं. जो काम उन्होंने किया, बहुत कम ही लोग उस कार्य को करने में अपना सबकुछ लगाते हैं. पर बार-बार यह कहना कि हम ही ईमानदार हैं और बाकी सारे लोग बेईमान हैं, सही नहीं लगता. केजरीवाल कहते हैं कि अच्छे और ईमानदार अफसर मेरे साथ आयें, इसका […]
अरविंद केजरीवाल की मैं बहुत इज्जत करता हूं. जो काम उन्होंने किया, बहुत कम ही लोग उस कार्य को करने में अपना सबकुछ लगाते हैं. पर बार-बार यह कहना कि हम ही ईमानदार हैं और बाकी सारे लोग बेईमान हैं, सही नहीं लगता.
केजरीवाल कहते हैं कि अच्छे और ईमानदार अफसर मेरे साथ आयें, इसका मतलब यह नहीं हुआ कि जो नहीं आया, वह बेईमान है. यह सही नहीं है. और सबसे बड़ी बात यह कि आप कौन होते हैं सर्टिफिकेट बांटनेवाले? एक तरफ आप खुद को आम आदमी कहते हैं और दूसरी तरफ आरोप लगा कर साबित भी नहीं कर पाते हैं.
ठीक है, आप अपनी सरकार बनाइए, चुनावों में आप विजयी हुए हैं, मगर आप एकमात्र ईमानदार हैं, यह सही नहीं है. आप दूसरों पर आरोप लगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपके पास पर्याप्त साक्ष्य और वाणी में मिठास होनी चाहिए.
विनीत जैन, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










