देश के विरुद्ध नारा लगाना जुर्म
Updated at : 23 Feb 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

अभी जेएनयू का नारेबाजी प्रकरण सुर्खियों में है. मेरी नजर में देश विरोधी नारे लगानेवाला अपराधी ही कहलायेगा, चाहे वह कोई भी हो. उसे दंड भी जरूर मिलना चाहिए. लेकिन, यह नहीं कहा जा सकता कि जेएनयू के विद्यार्थियों ने ऐसा किया है. इस मुद्दे पर यह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बदनाम भी हो रहा है. यह […]
विज्ञापन
अभी जेएनयू का नारेबाजी प्रकरण सुर्खियों में है. मेरी नजर में देश विरोधी नारे लगानेवाला अपराधी ही कहलायेगा, चाहे वह कोई भी हो. उसे दंड भी जरूर मिलना चाहिए.
लेकिन, यह नहीं कहा जा सकता कि जेएनयू के विद्यार्थियों ने ऐसा किया है. इस मुद्दे पर यह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बदनाम भी हो रहा है. यह सवाल भी उठ रहा है कि देश के विरुद्ध नारा लगाना देशद्रोह है कि नहीं? देशद्रोह का तो पता नहीं, पर यह एक संगीन अपराध है.
क्योंकि, हमारे देश के कानून के अनुसार, संविधान का अपमान करना जुर्म है. राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना जुर्म है. राष्ट्रगीत का अपमान करना जुर्म है. तो फिर जिसने भी ऐेसी नारेबाजी की, उसके मन में इन सब का आदर नहीं है. आपकी नजर में यह कौन-सी श्रेणी का अपराध है?
-पालुराम हेंब्रम, सालगाझारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




