टेट की ओएमआर शीट में गलतियां

Published at :13 Dec 2013 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
टेट की ओएमआर शीट में गलतियां

खबर है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की ओएमआर शीट में तकनीकी गलती पर सुनवाई करते हुए माननीय कोर्ट ने मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव और जैक अध्यक्ष को परीक्षाफल जारी करने पर विचार करने का निर्णय दिया है. ओएमआर शीट भरने में गलती होने पर भी उन गलितयों को नजरअंदाज कर परीक्षाफल जारी […]

विज्ञापन

खबर है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की ओएमआर शीट में तकनीकी गलती पर सुनवाई करते हुए माननीय कोर्ट ने मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव और जैक अध्यक्ष को परीक्षाफल जारी करने पर विचार करने का निर्णय दिया है. ओएमआर शीट भरने में गलती होने पर भी उन गलितयों को नजरअंदाज कर परीक्षाफल जारी करना सफल अभ्यíथयों के साथ अन्याय होगा.

ओएमआर शीट को भरने से संबंधित सभी दिशानिर्देश प्रवेश पत्र और उत्तर- पुस्तिका में दिये गये थे तथा शीट भरने हेतु पर्याप्त समय भी दिया गया था. अगर उस समय का सावधानीपूर्वक उपयोग किया गया होता तो ऐसी गलती नहीं होती. क्या बैंक, एलआइसी, रेलवे, एसएससी तथा अन्य परीक्षा में ओएमआर शीट में की गयी गलती को सुधारने का कोई मौका दिया जाता है? नहीं. तो टेट फेल अभ्यर्थियों को इसका लाभ क्यों मिले?

दीपेश कुमार, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola