राजनीति के सांप्रदायिक मोहरे

Published at :26 Nov 2013 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीति के सांप्रदायिक मोहरे

हाल में दो अलग-अलग रैलियों में भाजपा और सपा ने मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपियों को सम्मानित किया. सपा की यूपी में सरकार है और भाजपा एक बड़ी पार्टी है. दोनों पार्टियों का कहना है कि उनके नेताओं ने लोगों की रक्षा बखूबी की. भाजपा और सपा वालो, जब आपके नेतागण आपके अनुसार मानवता की रक्षा […]

विज्ञापन

हाल में दो अलग-अलग रैलियों में भाजपा और सपा ने मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपियों को सम्मानित किया. सपा की यूपी में सरकार है और भाजपा एक बड़ी पार्टी है. दोनों पार्टियों का कहना है कि उनके नेताओं ने लोगों की रक्षा बखूबी की.

भाजपा और सपा वालो, जब आपके नेतागण आपके अनुसार मानवता की रक्षा ही कर रहे थे, तो वहां दंगा भड़काने कोई मंगल ग्रह से आया था क्या? पटना में मोदी की रैली में मरे लोगों के लिए अस्थि कलश यात्रा निकालना, नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 500 करोड़ रुपये की लागत से राम मंदिर बनवाना, तौकीर रजा जैसे दंगे के आरोपी से केजरीवाल और दिग्विजय की सांठ-गांठ जैसे सैकड़ों उदाहरण विद्यमान हैं.

इससे साफ है कि अलग-अलग मुखौटों के साथ चेहरा एक ही है. आखिर नेता कब समझेंगे कि जनता को मंदिर-मसजिद नहीं, रोजगार से मतलब है.

सुमन सौरभ, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola