हिंदी की दुर्दशा पर चिंतन का समय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

किसी देश में मातृभाषा की उन्नति वहां की सामाजिक-सांस्कृतिक स्थिति को इंगित करता है. इस दृष्टि से देश में नागरिकों के सौतेले व्यवहार से क्षुब्ध दिन-प्रतिदिन गिरती हिंदी की गरिमा से उसके प्रेमियों की आंखें नम हैं. दुर्भाग्य यह है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में लोग हिंदी को हेय दृष्टि से […]
विज्ञापन
किसी देश में मातृभाषा की उन्नति वहां की सामाजिक-सांस्कृतिक स्थिति को इंगित करता है. इस दृष्टि से देश में नागरिकों के सौतेले व्यवहार से क्षुब्ध दिन-प्रतिदिन गिरती हिंदी की गरिमा से उसके प्रेमियों की आंखें नम हैं. दुर्भाग्य यह है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में लोग हिंदी को हेय दृष्टि से देख रहे हैं, जो उसके लिए शुभ नहीं है.
किसी देश की मातृभाषा न सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम होती है, बल्कि देश को एक सूत्र में पिरोने का भी काम करती है. यदि देश में हिंदी की यही दुर्दशा रही, तो वह समय दूर नहीं जब हम देश की अखंडता और एकता को टूटते हुए देखेंगे. जब लोग अपनी मर्जी के मालिक होंगे, तो वह समय भी दूर नहीं जब हम भाषायी दृष्टि से भी गुलामी की जंजीरों में खुद को जकड़ा हुआ पायेंगे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंतिम समय तक ‘हिंदुस्तानी’ भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने की वकालत की थी.
यह भाषा न तो पूरी तरह हिंदी थी और न ही उर्दू, बल्कि दोनों भाषा की समिन्वत एक ऐसी भाषा थी, जो पूरे हिंदुस्तान को एक साथ जोड़े रखती. दुर्भाग्यवश अंग्रेज के चापलूसों ने ऐसा होने नहीं दिया. देश के भीतर ही विरोधियों ने कुतर्क देकर अपनी मांग को सही ठहराया.
बेशक, भारत भाषायी विविधतावाला देश है, लेकिन संविधान सभा द्वारा किसी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है, तो उसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए. प्रतिवर्ष 14 सितंबर को आनेवाला हिंदी दिवस मात्र कर्मकांड नहीं है, बल्कि स्वमूल्यांकन का एक अवसर भी है कि हमारी राजभाषा की उन्नति के लिए हम क्या कर रहे हैं?
अभी हिंदी भले ही अंतरराष्ट्रीय फलक पर विभिन्न रूपों में चमक रही हो, बावजूद इसके वह अंगरेजी के मुकाबले संपर्क भाषा नहीं बन पायी है. आज जरूरत इस बात की है कि हम इसकी दुर्दशा पर चिंतन करें.
– सुधीर कुमार, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




