जातिगत आरक्षण खत्म करे सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2015 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

देश में समय-समय पर आरक्षण को लेकर किये जा रहे आंदोलन किसी भी सूरत में सही नहीं प्रतीत होते हैं. इससे जहां एक ओर सरकार संपत्ति का नुकसान होता है, वहीं देश में विकास कार्य अवरुद्ध हो जाता है. इतना ही नहीं, आंदोलनकारियों के उग्र हो जाने पर कई लोगों को अपनी जान से हाथ […]
विज्ञापन
देश में समय-समय पर आरक्षण को लेकर किये जा रहे आंदोलन किसी भी सूरत में सही नहीं प्रतीत होते हैं. इससे जहां एक ओर सरकार संपत्ति का नुकसान होता है, वहीं देश में विकास कार्य अवरुद्ध हो जाता है.
इतना ही नहीं, आंदोलनकारियों के उग्र हो जाने पर कई लोगों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ जाता है. अभी हाल ही में गुजरात में पटेल समुदाय के आरक्षण से संबंधित आंदोजन को तेज होने की संभावना बलवती नजर आ रही है.
इसका कारण यह है कि पटेल आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल अपने इस आंदोलन को न सिर्फ गुजरात में ही समेटे रखना चाहते हैं, बल्कि वे इसका विस्तार भी करना चाहते हैं. देश में पैदा हो रहे हालात को देख कर तो महसूस होता है कि सरकार जातिगत आरक्षण को समाप्त करके आर्थिक आधार पर लोगों को आरक्षण देना शुरू कर दे. भलाई इसी में है.
– शंभूनाथ सहाय, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




