किसे मिल रहा आरक्षण का लाभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2015 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

आज आरक्षण के नाम पर भारत में आंदोलन चल रहे हैं. अनेक जातियां आरक्षण की मांग पर अड़ी हैं. वोट बैंक की वजह से राजनीतिक पार्टियां हिम्मत नही जुटा पाती हैं आरक्षण को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने की. भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(1) में स्पष्ट रूप से यह लिखा है कि राज्य जाति, […]
विज्ञापन
आज आरक्षण के नाम पर भारत में आंदोलन चल रहे हैं. अनेक जातियां आरक्षण की मांग पर अड़ी हैं. वोट बैंक की वजह से राजनीतिक पार्टियां हिम्मत नही जुटा पाती हैं आरक्षण को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने की.
भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(1) में स्पष्ट रूप से यह लिखा है कि राज्य जाति, धर्म, लिंग, नस्ल और जन्म स्थान को लेकर किसी के साथ भेदभाव नही करेगा. अनुच्छेद 16(4) में आरक्षण के कानून बनाने का अधिकार भी राज्य को दिया गया है, लेकिन इसमें पिछड़ी जाति का उल्लेख नहीं किया गया है, बल्कि पिछड़ा वर्ग का उल्लेख किया गया है.
राजनीति में वोट बैंक के लिए जाति आधारित आरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है. देश की संपन्न जातियां भी एकजुट होकर आरक्षण की मांग करने लगी हैं. आरक्षण का लाभ किसे मिल रहा है?
– प्रताप तिवारी, इ-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




