कुछ नहीं बदला इन 13 वर्षो में

Published at :28 Sep 2013 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
कुछ नहीं बदला इन 13 वर्षो में

झारखंड बनने से पूर्व बिहार सरकार की नीतियों पर मौजूदा झारखंड क्षेत्र के लोग एवं नेतागण नाराज रहते थे. इस क्षेत्र से सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते थे. अन्य मुद्दों के अलावा झारखंड आंदोलन को गति देने में यह भी एक कारक रहा. झारखंड अलग राज्य घोषित हुआ, खुशियों की बाढ़-सी आयी. हर मन में […]

विज्ञापन

झारखंड बनने से पूर्व बिहार सरकार की नीतियों पर मौजूदा झारखंड क्षेत्र के लोग एवं नेतागण नाराज रहते थे. इस क्षेत्र से सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते थे. अन्य मुद्दों के अलावा झारखंड आंदोलन को गति देने में यह भी एक कारक रहा.

झारखंड अलग राज्य घोषित हुआ, खुशियों की बाढ़-सी आयी. हर मन में सपने सजने लगे कि अब यहां के दु:ख-दर्द पर हम खुद विचार कर पायेंगे और अपने लोगों से ही शासन चलेगा. पर 13 साल में 8 मुख्यमंत्री बदल गये, कई मंत्री भी आये-गये, लेकिन फिर भी ढाक के तीन पात! करोड़ों रुपये नेताओं और अफसरों के सुख-साधन में बह गये, पर इस शापित राज्य में विकास की गंगा नहीं बह पायी. कल तक जो अलग झारखंड का आंदोलन कर रहे थे, उन्हीं के हाथों में सत्ता आयी, पर बदला कुछ नहीं. कल भी हम निराश थे और आज भी हैं.
मनोज आजिज, आदित्यपुर, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola