स्थानीयता मुद्दे पर भाजपा की चाल

Published at :05 Jun 2015 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीयता मुद्दे पर भाजपा की चाल

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में स्थानीयता परिभाषित नहीं करना भाजपा की ओछी राजनीति को प्रदर्शित करता है. झारखंड में स्थानीयता जल्द परिभाषित करने के लिए आंदोलन शुरू हो चुका था. जगह जगह से स्थानीयता परिभाषित करने की मांग की जा रही थी. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी 15 दिनों के अंदर […]

विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में स्थानीयता परिभाषित नहीं करना भाजपा की ओछी राजनीति को प्रदर्शित करता है. झारखंड में स्थानीयता जल्द परिभाषित करने के लिए आंदोलन शुरू हो चुका था. जगह जगह से स्थानीयता परिभाषित करने की मांग की जा रही थी.
राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी 15 दिनों के अंदर स्थानीयता परिभाषित करने का भरोसा दिलाया, लेकिन बिहार विधान सभा चुनाव की आहट को देखते हुए भाजपा के वरीय नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री को चुप्पी साधने की नसीहत दे डाली. अगर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में भाजपा सरकार द्वारा स्थानीयता परिभाषित कर दी जाती है तो बिहार चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. शायद इसी बात का अनुमान कर स्थानीयता के मुद्दे को झारखंड भाजपा बिहार चुनाव तक टालेगी.
प्रताप तिवारी, सारठ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola