अच्छे दिनों में समस्याओं का अंबार

Published at :05 May 2015 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
अच्छे दिनों में समस्याओं का अंबार

मुङो प्रभात खबर के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सचिवालय से महज डेढ़ किलोमीटर दूर, एशिया भर में एचइसी की वजह से विख्यात हटिया में बिजली का घोर संकट व्याप्त है. यहां की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. ऐसी स्थिति बीते 50 […]

विज्ञापन

मुङो प्रभात खबर के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सचिवालय से महज डेढ़ किलोमीटर दूर, एशिया भर में एचइसी की वजह से विख्यात हटिया में बिजली का घोर संकट व्याप्त है.

यहां की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. ऐसी स्थिति बीते 50 सालों में कभी देखने को नहीं मिली थी. बिजली की अघोषित कटौती से यहां के लोगों का बिजली आधारित उद्योग और कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं. बिजली की समुचित आपूर्ति नहीं होने की वजह से लोगों के घरों में लगा इन्वर्टर भी अंतिम सांस ले रहा है.

यहां तो लोगों को यह उम्मीद थी कि सरकार में परिवर्तन होने के बाद उनके अच्छे दिन आयेंगे, लेकिन ठीक इसके विपरीत हो रहा है. लोगों के सामने अनेकानेक समस्याएं मुंह बाये खड़ी नजर आ रही हैं.

महावीर साहू, हटिया, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola