OTP नहीं आ रहा? ऐसे तुरंत डाउनलोड करें Aadhaar

जानिए बिना OTP के आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
अगर आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक नहीं है या बंद हो गया है, तब भी अब आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है. UIDAI के नए तरीकों की मदद से आप घर बैठे ही आसान प्रोसेस के जरिए अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए तरीका.
आज के समय में Aadhaar एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है, लेकिन परेशानी तब होती है जब आपका मोबाइल नंबर इससे लिंक नहीं होता या बंद हो जाता है. ऐसे में OTP न मिलने के कारण कई काम अटक जाते हैं, खासकर आधार डाउनलोड करना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब UIDAI ने कुछ नए ऑप्शंस दिए हैं, जिससे यह काम आसान हो गया है. अब बिना मोबाइल नंबर के भी आधार कार्ड डाउनलोड या फिजिकल कार्ड लेना पॉसिबल हो गया है, बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए.
बिना OTP के Aadhaar डाउनलोड कैसे करें?
अगर आपको डिजिटल कॉपी चाहिए, तो आप फेस वेरिफिकेशन (Face Authentication) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें OTP की जरूरत नहीं होती. इसके लिए-
- Aadhaar का ऑफिशियल ऐप इंस्टॉल करें.
- Download Aadhaar ऑप्शन पर जाएं.
- Aadhaar नंबर, EID या VID दर्ज करें.
- कैमरा एक्सेस के लिए परमिशन दें.
- फेस स्कैन पूरा करें.
- वेरिफिकेशन के बाद आपका Aadhaar PDF तुरंत डाउनलोड हो जाएगा.
Aadhaar PVC कार्ड मंगवाएं
अगर आपको डिजिटल की जगह फिजिकल कार्ड चाहिए, तो आप Aadhaar PVC कार्ड भी ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए-
- ऑफिशियल Aadhaar वेबसाइट पर जाएं.
- Order Aadhaar PVC Card ऑप्शन सेलेक्ट करें.
- अपना Aadhaar नंबर या Enrolment ID डालें.
- मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है वाला ऑप्शन सेलेक्ट करें.
- OTP के लिए एक वैकल्पिक (Optional) मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद पेमेंट प्रोसेस पूरा करें.
प्रोसेस पूरा होते ही आपको Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. कुछ दिनों में आपका कार्ड आपके पते पर ही डिलीवर हो जाएगा.
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
Aadhaar डाउनलोड करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे-
- Aadhaar PDF का पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और बर्थ ईयर (XYZ1234) से मिलकर बनता है.
- फेस ऑथेंटिकेशन करते समय कन्फर्म करें, कि आपका चेहरा साफ दिखाई दे और लाइट अच्छी हो.
- बेहतर एक्सपीरियंस के लिए हमेशा अपडेटेड ऐप या लेटेस्ट ब्राउजर का ही इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: बिना सेंटर जाएं घर बैठें करें बदलें Aadhaar में फोन नंबर और एड्रेस, आसान है तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




