बिना सेंटर गए घर बैठे बदलें Aadhaar में फोन नंबर और एड्रेस, आसान है तरीका

Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Apr 2026 12:44 PM

विज्ञापन

ऑनलाइन आधार में नंबर-एड्रेस अपडेट करने का तरीका

अब Aadhaar अपडेट करना पहले जैसा झंझट भरा नहीं रहा. नए Aadhaar ऐप के जरिए यूजर्स मोबाइल नंबर और पता घर बैठे ही बदल सकते हैं. यहां जानिए पूरा नंबर और एड्रेस बदलने का तरीका.

विज्ञापन

पहले Aadhaar में छोटी-सी जानकारी अपडेट कराने के लिए भी लोगों को सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं और काफी समय भी खर्च होता था. लेकिन अब यह सब बदल गया है. टेक्नोलॉजी के साथ कदम मिलाते हुए Aadhaar सिस्टम भी पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है. अब सिर्फ अपने स्मार्टफोन की मदद से आप घर बैठे अपने Aadhaar में मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं. नया Aadhaar ऐप इस पूरी प्रक्रिया को तेज, आसान और लगभग पेपरलेस बना देता है. खास बात यह है कि इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिली है.

मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Google Play Store या Apple App Store से Aadhaar ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप ओपन कर अपडेट मोबाइल नंबर (Update Mobile Number) ऑप्शन चुनें.
  • नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • नए नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
  • फेस वेरीफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें.
  • अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें.
  • UIDAI द्वारा वेरिफिकेशन का इंतजार करें.
  • कुछ समय बाद ऐप में स्टेटस चेक करें.

ध्यान रहे, नया नंबर अपडेट होने में कम से कम 15 दिन तक का समय लग सकता है.

Aadhaar में एड्रेस ऐसे करें अपडेट

अगर आपको अपना पता बदलना है, तो ये आसान स्टेप्स अपनाएं:

  • Aadhaar ऐप ओपन करें.
  • Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल से लॉगिन करें.
  • MPIN/बायोमेट्रिक/फेस से ऑथेंटिकेट करें.
  • Services सेक्शन में जाएं.
  • Address Update ऑप्शन चुनें.
  • डॉक्यूमेंट या फैमिली Aadhaar के आधार पर तरीका चुनें.
  • वैलिड एड्रेस प्रूफ तैयार रखें.
  • नया पता दर्ज करें.
  • जानकारी चेक करके सबमिट करें.
  • ₹75 फीस का भुगतान करें.
  • वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट भेजें.
  • UIDAI की मंजूरी का इंतजार करें.
  • स्टेटस ट्रैक करते रहें.
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.

क्यों जरूरी है Aadhaar अपडेट?

आधार कार्ड आज बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और आइडेंटिटी प्रूफ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. ऐसे में अगर आधार में गलत या पुरानी जानकारी होने पर जरूरत के समय में दिक्कत आ सकती है, इसलिए हमेशा अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बच्चे का Baal Aadhaar बनवाना है? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola