गरमी में पहले हो पेयजल की व्यवस्था

Published at :16 Apr 2015 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
गरमी में पहले हो पेयजल की व्यवस्था

आये दिन सरकार वादों की झड़ी लगा देती है, पर उसका ध्यान बुनियादी समस्याओं की ओर नहीं जा रहा है. गरमी के मौसम में पूरे झारखंड में पानी की समस्या विकराल हो जाती है. लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, मगर कोई इसकी आपूर्ति सुलभ नहीं करना चाहता. इस समय सरकार और कुछ करे […]

विज्ञापन
आये दिन सरकार वादों की झड़ी लगा देती है, पर उसका ध्यान बुनियादी समस्याओं की ओर नहीं जा रहा है. गरमी के मौसम में पूरे झारखंड में पानी की समस्या विकराल हो जाती है. लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, मगर कोई इसकी आपूर्ति सुलभ नहीं करना चाहता.
इस समय सरकार और कुछ करे या न करे, लेकिन उसे पानी की बुनियादी समस्याओं का हल निकालना ही चाहिए. सभी कामों को छोड़ कर पहले वह राज्य की जनता के लिए पेयजल की व्यवस्था करे. इतना ही नहीं, राज्य में पानी के अलावा बिजली की समस्या भी चरम पर पहुंच जाती है.
किसी क्षेत्र में बिजली आती ही नहीं है और कहीं आती भी है, तो पूरे 24 घंटों में सिर्फ दो ही घंटे. इसलिए हम सरकार से आग्रह करना चाहते हैं कि वह पेयजल और बिजली की समस्या को दूर करने की दिशा में ठोस पहल करे.
पालूराम हेंब्रम, सलगाझारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola