दूसरे खेलों को भी महत्व देना जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गयी. हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा अजीब था. उनका यह गुस्सा न केवल हास्यास्पद था, बल्कि निंदनीय भी. किसी ने घर की टीवी को तोड़ दिया, तो किसी ने जान तक दे दी. सीमा से परे खिलाड़ियों की जम कर खिंचाई की गयी. जिसके […]
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गयी. हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा अजीब था. उनका यह गुस्सा न केवल हास्यास्पद था, बल्कि निंदनीय भी. किसी ने घर की टीवी को तोड़ दिया, तो किसी ने जान तक दे दी.
सीमा से परे खिलाड़ियों की जम कर खिंचाई की गयी. जिसके लिए कल तक ये खिलाड़ी भगवान के समान थे, हार के बाद वे सबसे बड़े खलनायक नजर आने लगे. इस बीच सवाल यह पैदा होता है कि आखिर देशवासियों का यह प्रेम अन्य खेलों पर क्यों नहीं उमड़ता? क्या अन्य खेलों के खिलाड़ी देश के लिए नहीं खेलते.
साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बन गयीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम का कहीं चर्चा तक नहीं किया गया. कुछ खास लोगों ने उन्हें बधाई दी. अत: लोग क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी महत्व दें.
विवेकानंद विमल, पाथरोल, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




