मानव तस्करी बेहद गंभीर अपराध

मानव तस्करी एक बेहद सुनियोजित, संगठित और कमाऊ अपराध है. इसमें शामिल लोग हमारे घर के आसपास के लोग, पुलिस, नेता, उद्योगपति, माफिया, अपराधी किस्म के लोग हैं. कानून की स्पष्टता या प्रभावी कानून से क्या होगा, जब उसके क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता का अभाव हो. मानव तस्करी का 95 फीसदी हिस्सा यौन दासता में धकेला […]
मानव तस्करी एक बेहद सुनियोजित, संगठित और कमाऊ अपराध है. इसमें शामिल लोग हमारे घर के आसपास के लोग, पुलिस, नेता, उद्योगपति, माफिया, अपराधी किस्म के लोग हैं. कानून की स्पष्टता या प्रभावी कानून से क्या होगा, जब उसके क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता का अभाव हो. मानव तस्करी का 95 फीसदी हिस्सा यौन दासता में धकेला जा रहा है. समाज में यह छुप-छुप कर हो रहा है.
पकड़े जाने पर छूटने के कई उपाय हैं. अधिकांश लोग यौन दासियों और दासों को इंसान ही नहीं मानते. समाज और घर के लोग पुनर्वास के लिए आने पर इन्हें दोषी मानते है. फलत: इन लोगों के पुनर्वास के नाम पर शारीरिक और मानिसक शोषण होता है. काम का अभाव, लोगों का पाखंडी आचरण, अपराध का औद्योगीकरण समस्या को और भी विनाशक बना रहा है. इस पर ध्यान देने की जरूरत है.
रमेश कुमार, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




